खरौंधी: बंशीधर नगर: सड़क हादसे में मारे गए खरोधी के तीन युवकों का अंतिम संस्कार, गांव में मातम
बंशीधर नगर फोरलेन सड़क पर शुक्रवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत के बाद शनिवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना के बाद खरौंधी थाना क्षेत्र के सरपलिया गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं, एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, बभनी गांव के समीप एक बाइक पर पांच युवक सवार होकर जा रहे थे। सभी अपने दोस्त कि