कोंच: पोखरा में मछली विवाद मामले के तीन फरार अभियुक्त गिरफ्तार
Konch, Gaya | Sep 15, 2025 आंती गांव से पुलिस ने पोखरा में मछली विवाद को लेकर हुए मारपीट मामले के तीन अप्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सोमवार सुबह जेल भेज दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष मीरा कुमारी ने बताया कि कांड संख्या 39/25 से संबंधित इस मामले में आरोपित बीते छह माह से फरार चल रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों में दिनेश पासवान, अरुण पासवान और टुलु पासवान का नाम शामिल है।