शाजापुर: नेशनल हाईवे-52 पर शुक्रवार को दो सड़क हादसे, कुल पाँच लोग घायल
शाजापुर के नेशनल हाईवे-52 पर शुक्रवार को दो अलग-अलग सड़क हादसे सामने आए, जिनमें कुल पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल शाजापुर में भर्ती कराया गया है। पहला हादसा लालघाटी थाना क्षेत्र के भेरू डूंगरी के पास दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच हुआ। यहां एक चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा।