बक्सर: रामरेखा घाट पर डूबे युवक का शव अहिरौली घाट से बरामद, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा
Buxar, Buxar | Oct 11, 2025 बक्सर नगर के धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व वाले रामरेखा घाट पर गंगा स्नान के दौरान डूबे युवक राजू चौबे का शव शनिवार को अहिरौली घाट से बरामद किया गया। बुधवार सुबह लगभग 8 बजे रामरेखा घाट पर स्नान कर रहे राजू अचानक गहरे पानी में चला गया. इसके बाद वह बाहर नहीं निकल सका था. हालांकि दूसरे दिन परिजनों ने कपड़ा के आधार पर युवक की पहचान कर ली थी.