बक्सर: जेल में बंद किशोर पर यौन शोषण का आरोप, बक्सर महिला थाने में एफआईआर दर्ज
Buxar, Buxar | Oct 11, 2025 बक्सर में एक किशोर के खिलाफ महिला थाना में शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता ने मामले को लेकर महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराया है। इसको लेकर शनिवार को महिला थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है.पुलिस ने बताया कि किशोर साइबर अपराध के मामले में जेल में बंद है।