मल्हारगढ़: लुनाहेड़ा गांव में तेज आंधी-तूफान से मजदूर परिवार का आशियाना उजड़ा, तत्काल आर्थिक सहायता की मांग
मंदसौर जिले के लुनाहेड़ा गांव में रविवार शाम आए तेज आंधी-तूफान से एक मजदूर परिवार का कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हो गया। घर का सामान और खाने-पीने की सामग्री भी नष्ट हो गई,सुबह जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मौके का जायजा लेकर एसडीएम से चर्चा की तथा पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता और राहत उपलब्ध कराने की मांग की,