साँप के डँसने से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम, तेजाजी महाराज के नाम से कराया गया झाड़ा
Badnor, Ajmer | Oct 14, 2025
बदनोर/बामनहेड़ा। मंगलवार दोपहर 1 बजे क्षेत्र के ग्राम बामनहेड़ा में सोमवार रात एक दर्दनाक घटना में खेत पर काम कर रहे मिठू सिंह पुत्र काना सिंह की साँप के डँसने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गाँव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, मिठू सिंह सोमवार शाम करीब 6 बजे खेत में फसल की कटाई कर रहे थे, तभी अचानक एक साँप ने पैर के अंगूठे में डँस लिया। मौके पर म