रायसेन: मनरेगा से गांधी नाम हटाने के विरोध में भोपाल सागर तिराहे पर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन
Raisen, Raisen | Dec 21, 2025 रायसेन। केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना से महात्मा गांधी का नाम बदले जाने के फैसले के विरोध में रविवार को रायसेन में कांग्रेस ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन भोपाल–सागर तिराहा स्थित दीनदयाल परिसर के पास सुबह 11:30 बजे से रायसेन जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आयोजित किया गया।