एनएच-531 रसूलपुर मुख्य सड़क पर एक अनियंत्रित कार ने एक वृद्ध व्यक्ति को ठोकर मार दी. हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने आनन-फानन में घायल वृद्ध को प्राथमिक उपचार के लिए एकमा किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।वहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया.