गोपालगंज जिला के साथ-साथ कुचायकोट प्रखंड के सभी जगह पर रंग भाईचारा और प्रेम का त्योहार होली होलिका दहन के राख से धुरखेल के साथ शुरू हो गया है। हर जगह पर लोग खुशी उमंग के साथ ढोल मंजीरा बजाकर आज सुबह करीब 8 बजे से ही होली गीत के साथ खूब नाचते झूमते नजर आए। होली का त्यौहार अत्यंत ही लोकप्रिय हिंदू धर्म में माना जाता है।