श्रीनगर: श्रीनगर प्रखंड क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में पढ़ी गई ईद-उल-अज़हा की नमाज
प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को आठ बजे ईद-उल-अज़हा का त्योहार अकीदत, उल्लास और भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। सुबह से ही कदगामा रहिकपूर, हसैली, चनका, गढिया बलुआ, फरयानी, बांसर सहित विभिन्न ईदगाहों में नमाज़ियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए तय परिसरों के भीतर नमाज़ अदा की।