बदायूं: पलिया गूजर गांव में बकरी चराने गया किशोर की तालाब में डूब कर हुई मौत
Budaun, Budaun | Jul 5, 2026 बदायूं के थाना दातागंज क्षेत्र के पलिया गूजर गांव के रहने वाले 14 वर्षीय सत्येंद्र पुत्र मुनेश गांव में जंगल में बकरी चराने गया था। बकरी चराते समय उसका पैर तालाब में फिसल गया और तालाब में डूब कर उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने जब उसके शव को तालाब में देखा तो परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।