सरधना: युगांडा में नौकरी करने गया युवक मिल मालिकों के चंगुल में फंसा सोशल मीडिया पर सरकार से मदद की मांग करनावल का मामला
सरूरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा करनावल निवासी एक युवक अफ्रीका के युगांडा स्थित शुगर मिल में नौकरी करने गया था जहां पर मिल मालिक उसका मानसिक एवं शारीरिक उत्पीड़न कर रहे हैं युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो के द्वारा भारत सरकार से मदद की मांग की है जिसको लेकर परीजन जन प्रतिनिधियों से मिलकर युवक को वापस मंगाने की गुहार लगा रहे हैं