बक्सर: पीएम मोदी की मां पर अभद्र टिप्पणी पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने वीर कुंवर सिंह चौक पर राहुल गांधी का पुतला जलाया
Buxar, Buxar | Aug 30, 2025 पीएम नरेंद्र मोदी के मां पर अभद्र टिप्पणी को लेकर NDA गठबंधन द्वारा लगातार विरोध जारी है. इसको लेकर शनिवार को 5:30 बजे अपराह्न में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने वीर कुंवर सिंह चौक पर राहुल गांधी का पुतला दहन किया. पुतला दहन इंडी गठबंधन के नेताओं द्वारा अभद्र टिप्पणी किए जाने के विरोध में किया गया. काफी संख्या मे भाजपा व भाजपा युवा कार्यकर्ता शामिल रहे