सिकंदरा: संदलपुर क्षेत्र में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में कई लोग घायल, प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया
संदलपुर क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हवासपुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पहली घटना में दशहरी निवासी सचिन पुत्र जितेंद्र और आस्था रानी पुत्री सोनू घायल हो गए।