हरदा: हरदा में नेत्रदान की प्रेरक मिसाल, अधिवक्ता शिवविलास सराफ की मां की आंखें होंगी किसी की रोशनी।
Harda, Harda | Jun 26, 2026 आज 26 जून शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार शहर के घंटाघर चौक स्थित नरसिंह वार्ड निवासी एवं अधिवक्ता शिवविलास सराफ की माताजी आशा सराफ (65) का गुरुवार को निधन हो गया। शोक की इस घड़ी में परिवार ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए उनकी आंखें दान करने का सराहनीय निर्णय लिया, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जिंदगी में फिर से उजाला आ सकेगा।