घंसौर: मढ़देवरी में सुबह बड़ा हादसा, अनियंत्रित बाइक सड़क पर गिरी; घायल को 112 ने पहुंचाया अस्पताल
मढदेवरी-खमरिया रोड पर बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, 50 वर्षीय व्यक्ति गंभीर घायल घंसौर 1 अगस्त 2026 (शनिवार)। घंसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत मढदेवरी-खमरिया मार्ग पर शनिवार सुबह करीब 8 बजे एक सड़क हादसा हो गया। मढदेवरी निवासी अरविंद उईक (50 वर्ष), पिता पुनाराम उईक की मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।