वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान के तहत खैरथल जिले में आयोजित हुए विभिन्न जन जागरूकता एवं श्रमदान कार्यक्रम
राज्य सरकार के निर्देशानुसार संचालित बंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत रविवार सुबह 11 बजे खैरथल जिले की ग्राम पंचायतो में जल संरक्षण,पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के तहत ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के समन्वय से जन भागीदारी गतिविधियां संचालित की गई।