नवीन पर्वती थाना परिसर में हुआ पौधारोपण, विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर रहे मुख्य अतिथि
आष्टा। नवीन पर्वती थाना परिसर एवं नवीन थाना भवन में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आष्टा विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस अवसर पर एसडीओपी श्री दामोदर गुप्ता, जावर थाना प्रभारी टीआई श्री पांडे, पर्वती थाना प्रभारी टीआई श्री हरि सिंह परमार सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
अतिथियों ने थाना परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा नवीन थाना भवन का अवलोकन किया। विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर ने कहा कि हरित वातावरण का निर्माण और आधुनिक सुविधाओं से युक्त पुलिस व्यवस्था समाज के हित में आवश्यक है। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं पुलिस अधिकारियो�
Ashta, Sehore | Jul 11, 2026