डुमरा: एसपी के द्वारा सीतामढ़ी के थाने का किया गया औचक निरीक्षण, दिए गए कई निर्देश
पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी द्वारा आज दिनांक 28/01/2024 को सीतामढ़ी थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने थाना क्षेत्र में हुए गंभीर कांडों में हुई गिरफ्तारी की स्थिति की समीक्षा की तथा थाना क्षेत्र में हो रहे नियमित गस्ती, निर्गत वारंट, कुर्की जब्ती के निष्पादन की भी गहन समीक्षा की।