पुनौरा थाना प्रभारी रामनिवास कुमार का तबादला कर दिया गया है। 24 घंटे के अंदर विरमित होने का आदेश जारी किया गया है। रामनिवास कुमार का ट्रांसफर वैशाली हुआ है। हालांकि पुनौरा के नए थाना प्रभारी कौन होंगे इसके बारे में अब तक जानकारी पुलिस की ओर से नहीं दी गई है।