रोहतास में शाहाबाद महोत्सव की तैयारियाँ शुरू, प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर। आगामी 6 और 7 दिसंबर को रोहतासगढ़ किला परिसर में आयोजित होने वाले शाहाबाद महोत्सव को ऐतिहासिक व भव्य बनाने की तैयारियाँ तेज हो गई हैं। रविवार को रोहतास नगर पंचायत सभागार में हुई बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, जिम्मेदारियाँ और प्रचार-प्रसार की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।