खंडवा। मंगलवार दोपहर बारह बजे कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में एक पीड़ित पिता न्याय की गुहार लेकर पहुंचा। पीड़ित विजय, निवासी खनना ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी के साथ ससुराल पक्ष ने जबरन गर्भपात की दवा खिलाकर भ्रूण हत्या कराई, लेकिन घटना के सत्ताइस दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।