सूरजपुर: धान खरीदी अवधि में सीमावर्ती राज्यों से अवैध धान की आमद रोकने के लिए प्रशासन सतर्क, चेक पोस्टों पर सख्त निगरानी
सचिव, छत्तीसगढ़ शासन खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के समय सीमावर्ती राज्यों से अवैध धान की आमद को रोकने हेतु प्रशासन द्वारा कड़े कदम उठाए गए हैं। राज्य शासन द्वारा जिले के किसानों से जिले में उत्पादित धान का ही समर्थन मूल्य पर उपार्जन किया जाता है।