तमकुही राज: सेवरही में सपा के एक नेता पर किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग
सेवरही थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर सपा के एक कद्दावर नेता पर अपने 13 वर्षीय किशोरी बेटी से जबरजस्ती दुष्कर्म करने का आरोप लगा कार्रवाई की मांग की है। जबकि आरोपी सपा नेता ने इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है। एसओ सेवरही श्रीप्रकाश राय ने बताया कि शिकायत की पुलिस जांच कर रही है।