हनुमानगढ़ जिले में भीषण गर्मी के बीच शनिवार को मौसम ने करवट ली और कई जगह पर बारिश की गतिविधियां दर्ज की गई। जिले के अलग-अलग इलाकों में कहीं बूंदाबांदी कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश दर्ज की गई। बारिश होने से जिले वासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।