बबेरू: बबेरू कस्बे में झमाझम बारिश से बदला मौसम, लोगों को गर्मी से मिली राहत, किसानों के चेहरे खिले
Baberu, Banda | Jul 7, 2026 बबेरू कस्बे मे आज मंगलवार की दोपहर से अचानक मौसम ने ऐसा करवट बदला की मौसम सुहाना हो गया, जहाँ लोग गर्मी से परेशान थे वही हुई झमाझम बारिस से पड रही गर्मी से लोगो को राहत मिल है, वही अगर बात करें किसानो की तो गर्मी व धूप से परेशान थे और धान की बेड सूख रही थी जिसमे आज हर की देर शाम तक हुई झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे,वहीं गर्मी से राहत मिली है।