मांडलगढ़ के भक्त निवास में कांग्रेस नगर एवं ग्रामीण कार्यकर्ताओं की आज सोमवार शाम करीब पांच बजे बैठक हुई। इसमें नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामलाल जाट ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर राहुल गांधी के हाथ मजबूत करने और पार्टी को जमीनी स्तर पर सशक्त करने का आह्वान किया। उन्होंने 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली महारैली में मांडलगढ़ विधानसभा से अधिक से अधिक का