तिलैया डैम पुल से मछली लदा ट्रक गिरा, चालक की मौत हजारीबाग के बरही थाना क्षेत्र के जवाहर घाटी स्थित तिलैया डैम पुल पर देर रात मछली लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए डैम में गिर गया।हादसे में चालक की मौत हो गई, जबकि उपचालक कूदकर बच गया लेकिन गंभीर रूप से घायल है।उसका इलाज बरही अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है।पुलिस राहत-बचाव कार्य कर रही है।