महसी: मोहर्रम में नहीं लागू होगी कोई नई परंपरा, अराजकतत्वों पर रहेगी पैनी नजर, खैरीघाट में हुई बैठक
खैरीघाट थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने ताजियादारों से भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोई नई परंपरा लागू नहीं होगी तथा जुलूस निर्धारित मार्ग से ही निकाला जाएगा। साथ ही चेतावनी दी कि माहौल खराब करने वाले अराजकतत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।