कानपुर: चकेरी थाना क्षेत्र के गांधीग्राम इलाके में सेवानिवृत्त वायु सेना कर्मी महिला का शव मिला, बेटा लंदन में रहता है
चकेरी थाना क्षेत्र के गांधीग्राम इलाके में अकेले रहने वालीं सेवानिवृत्त वायुसेना कर्मी सुषमा बाजपेई (65) ने शुक्रवार को बंद कमरे में दम तोड़ दिया। उनका शव कई घंटे लावारिस हालत में पड़ा रहा। शनिवार सुबह उनके घर का दरवाजा न खुलने पर पड़ोसियों ने लंदन में परिवार के साथ रह रहे बेटे को सूचना दी गई है। रविवार 9 बजे थाना प्रभारी ने बताया कि बेटे को सूचना दी गई है।