सांगानेर: जयपुर के जवाहर नगर कच्ची बस्ती इलाके में देर रात तेज आंधी और बारिश के बाद दो मंजिला मकान की बालकनी गिरी, बड़ा हादसा टला
जयपुर में शनिवार बीती रात तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के बाद कई जगह पर जनजीवन बाधित रहा। इसी अंधड़ और बारिश के चलते जवाहर नगर की कच्ची बस्ती में एक दो मंजिला मकान की बालकनी अचानक गिर गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार, बालकनी गिरने से आसपास की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और कई घरों के मीटर भी क्षतिग्रस्त हो गए।