आगर मालवा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बडौद तहसील में पदस्थ पटवारी गोकुल प्रसाद सूर्यवंशी बीते छह दिनों से लापता हैं। वे शनिवार सुबह घर से टहलने निकले थे, लेकिन उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया। लापता पटवारी जिला मुख्यालय की कर्मचारी कॉलोनी में रहते हैं। घर से निकलते समय वे न मोबाइल साथ ले गए थे, न कोई बैग या कागजात।