मरवाही: ज्ञानभारतम अभियान में जीपीएम जिले से मिली दुर्लभ रामचरितमानस पांडुलिपि, अवधी भाषा में प्राचीन ग्रंथ का सर्वेक्षण
भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा संचालित “ज्ञानभारतम” राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के तहत जीपीएम जिले में इतिहास, संस्कृति और धार्मिक विरासत से जुड़ी एक अत्यंत दुर्लभ धरोहर सामने आई है। अभियान के दौरान जिले में अवधी भाषा में रचित रामचरितमानस की प्राचीन पांडुलिपि सुरक्षित रूप में प्राप्त हुई है, जिसे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बेहद महत्वपू