दुधि: म्योरपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से 7 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
सोनभद्र में म्योरपुर थाना क्षेत्र के बबनडीहा गांव में शुक्रवार शाम करीब 4 बजे एक अज्ञात वाहन की टक्कर से सात वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर हुई।घायल बालक की पहचान बबनडीहा निवासी सोमारू के पुत्र धीरज उर्फ निरहुआ (7 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी।