सहारनपुर: सहारनपुर पुलिस का अवैध खनन पर बड़ा एक्शन,रैकी कर डम्पर निकालने वाले गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार, दो डंपर और एक कार जब्त
सहारनपुर में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ा अभियान चलाते हुए रैकी कर डम्पर निकालने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। थाना गागलहेड़ी पुलिस ने दो दिन की कार्रवाई में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से अवैध खनन में इस्तेमाल किए जा रहे दो डम्पर, एक हुन्डई वेन्यू कार और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं।