पन्ना: कैमरे को घूरकर सोया पन्ना का राजा: सोशल मीडिया पर बाघ के शाही अंदाज का वीडियो वायरल!
Panna, Panna | Jun 28, 2026 पन्ना टाइगर रिजर्व के अकोला कोर गेट के पास रविवार सुबह पर्यटकों को बाघ का एक अद्भुत और रोमांचक रूप देखने को मिला। जंगल का राजा शुरुआत में बेहद शांत और सुस्त बैठा रहा, लेकिन अचानक उठकर उसने राजसी अंदाज में पोज़ दिया। फिर सीधे पर्यटकों की आंखों में आंखें डालकर अपना रसूख दिखाया और सारा रोब झाड़कर चैन से सो गया।