पवई: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पंन्ना आगमन 25 अगस्त को तैयारी हुई पूर्ण
Pawai, Panna | Aug 24, 2024 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आगमन 25 अगस्त को तैयारी हुई पूर्ण ---- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार, 25 अगस्त को पन्ना आएंगे। मुख्यमंत्री खजुराहो विमानतल से शाम 5.40 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 5.55 बजे पुलिस लाइन पन्ना स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके उपरांत श्री जुगल किशोर मंदिर पहुंचकर संस्कृति विभाग के श्री कृष्ण पर्व के कार्यक्रम में शामिल होंगे।