पवई: विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण 24 अगस्त को अमानगंज तहसीलदार ने दी जानकारी
Pawai, Panna | Aug 23, 2024 अमानगंज तहसीलदार ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 अंतर्गत एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा प्रसारित निर्देशों के पालन में आगामी 27 से 31 अगस्त के मध्य विधानसभा क्षेत्रवार बीएलओ का प्रशिक्षण आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।