जगदीशपुर: कौरा मठिया के पास सड़क हादसे में बाइक सवार वार्ड सदस्य की हुई मौत
जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कौरा मठिया गांव के समीप आज सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार वार्ड सदस्य की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।मृतक की पहचान उदवंतनगर थाना क्षेत्र के मसाढ पंचायत अंतर्गत मसाढ टोला निवासी लालबाबू यादव के रूप में हुई है। वह वर्तमान में