कटनी नगर: मित्तल एन्क्लेव कालोनी के रहवासी लामबंद क्लब हाउस की मांग को लेकर,30 जून से कालोनी गेट पर बैठ कर करेंगे प्रदर्शन
कलेक्ट्रेट रोड के पास स्थित मित्तल एन्क्लेव कालोनीवासी उनकी प्रमुख मांग क्लब हाउस बनाए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर लामबंद हो चुके है। इस संबंध में आज रविवार दोपहर 12 बजे पत्रकावार्ता कालोनी में स्थित मंदिर में की गई। जहां क्षेत्र के रहवासियों ने बताया कि मंगलवार 30 मई से वे कॉलोनी के मुख्य गेट पर बैठकर प्रदर्शन करेंगे कॉलोनाइजर ने जो वादे किए पूरे नही हुए।