भरगामा: पोखर में डूबने से तीन मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
भरगामा प्रखंड क्षेत्र के खजूरी पंचायत अंतर्गत बलुवाही टोला वार्ड संख्या-4 में गुरुवार अपराह्न एक हृदयविदारक हादसे में महादलित परिवार के तीन मासूम बच्चों की पोखर में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है, जबकि मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।