बिजौलिया: बिजोलिया क्षेत्र में विधिक सेवा समिति का जागरूकता अभियान
बिजोलिया। तालुका विधिक सेवा समिति द्वारा उम्मेद रोड व जावदा क्षेत्र में आज सोमवार दोपहर करीब 12 बजे को जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें आमजन को बिजली, पानी, बैंकिंग, पेंशन सहित विभिन्न जनउपयोगी सेवाओं और राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम न्यायिक मजिस्ट्रेट सबा परवीन कागजी के निर्देशन में आयोजित हुआ।