कटंगी: बाहकल से अर्जुनी के बीच रास्ते नाले में आया उफान, आवागमन हुआ बंद, लंबी दूरी तय करने पर मजबूर हुए ग्रामीण
कटंगी तहसील क्षेत्र में शनिवार की रात हुई तेज बारिश के बाद बाहकल से अर्जुनी का मुख्य सड़क मार्ग पर आवागमन बंद हो गया है। इस मार्ग पर नाले में उफान आने से करीब आधा दर्जन गांवों के ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।ग्रामीणों को लंबी दूर तय करनी पड़ी रही है। बाहकल के सरपंच राधेलाल राहंगडाले ने बताया कि शनिवार की शाम से शुरू हुई बारिश देर रात तक जारी रही।