थरथरी: भगवानपुर में मंदिर के पट खुलते ही उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
चंडी प्रखंड में चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर बुधवार की रात साढ़े नौ बजे महासप्तमी के साथ चैती दुर्गा पूजा समिति भगवानपुर का पट श्रद्धालुओं के लिए खुल गया। पूजा पंडाल खुलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना हुआ है। इस अवसर पर विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की गई।