जमुना कॉलोनी में रहने वाली 30 वर्षीय सुनीता पाव दो दिन पहले घर से बिना बताए निकल गईं, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने आसपास तलाश की, लेकिन सफलता न मिलने पर मंगलवार शाम करीब 6 बजे भालूमाड़ा थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। परिजनों के अनुसार, सुनीता अचानक बिना किसी जानकारी के घर से चली गईं। परिजन उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित है।