मंडी: पशुपालकों को मिल रहा लिंग वर्गीकृत वीर्य तकनीक का लाभ, 8 में से 6 गायों ने बछियों को जन्म दिया
Mandi, Mandi | Sep 14, 2025 पशुपालन विभाग द्वारा संचालित त्वरित नस्ल सुधार कार्यक्रम में लिंग वर्गीकृत वीर्य तकनीक से कृत्रिम गर्भाधान के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। इस तकनीक से बछियों की जन्म दर में वृद्धि हुई है।देश और प्रदेश में बछड़ों और बैलों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय है। खेतों में इनकी कम आवश्यकता के कारण ये पशु सड़कों पर बेसहारा घूमते हैं। इससे दुर्घटनाएं भी होती हैं।