भोरे: भोपतपुरा में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य मंदिर पर हुआ ध्वजारोहण
भोरे प्रखंड के भोपतपुरा गांव स्थित प्राचीन श्री राम जानकी मठ परिसर में शुक्रवार को भक्ति और उत्साह का माहौल रहा. आयोजित होने वाले श्री लक्ष्मी नारायण सह श्री राम जानकी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ की तैयारियों को लेकर नवनिर्मित भव्य मंदिर के शिखर पर विधि-विधान के साथ ध्वजारोहण किया गया. ध्वजारोहण से पूर्व गांव के ब्रह्म स्थान पर विशेष पूजा-अर्चना की गई.