बांधवगढ़: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से वृद्ध महिला की मौत, कोतवाली थाने में मामला दर्ज
उमरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कुदरीटोला रायपुर में सड़क हादसे में घायल वृद्ध महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतिका चमनी बाई बैगा पति ददईया बैगा उम्र 65 वर्ष निवासी कुदरीटोला रायपुर को अज्ञात वाहन चालक ने बाबूलाल बैगा के पम्प हाउस के पास मेन रोड पर तेज गति और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी थी। मामला दर्ज हुआ।