अमरोहा: जबलपुर कांड में मां की ममता का अमरोहा निवासी चित्रकार ने कोयले से बनाया भावुक चित्र
Amroha, Amroha | May 3, 2026 अमरोहा नगर निवासी चित्रकार जूहेब खान ने जबलपुर में हुए दर्दनाक नाव हादसे में जान गंवाने वाली मां और उसके मासूम बेटे को अनोखे अंदाज में श्रद्धांजलि दी है। जूहेब खान ने कोयले से दीवार पर एक बेहद भावुक चित्र बनाकर मां की ममता और अपने बच्चे को बचाने की आखिरी कोशिश को जीवंत कर दिया। चित्र को देखने वाला हर व्यक्ति भावुक हो रहा है। तस्वीर में मां के चेहरे का दर्द औ